Congress President Election : सोनिया गांधी ने मतदान किया

Samachar Jagat | Monday, 17 Oct 2022 11:17:39 AM
Congress president election: Sonia Gandhi casts her vote

नई दिल्ली : कांग्रेस  अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को पार्टी के अगले अध्यक्ष के वास्ते हो रहे चुनाव के लिए मतदान किया। मतदान से पहले सोनिया गांधी ने संवाददाताओं से सवालों के जवाब में कहा कि वह इसका (चुनाव) लंबे समय से इंतजार कर रही थीं। सोनिया गांधी के साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी वोट डाला।

मतदान सोमवार सुबह 10बजे आरंभ हुआ। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पी चिदंबरम और जयराम रमेश सहित कई नेताओं ने वोट डाला। पार्टी मुख्यालय में चिदंबरम ने सबसे पहले मतदान किया। उनके बाद पार्टी महासचिव रमेश, अजय माकन और कई अन्य लोगों ने मतदान किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में आमने-सामने हैं। इस चुनाव के बाद पार्टी को 24 से अधिक वर्षों में एक गैर-गांधी अध्यक्ष मिलना तय है। कांग्रेस  के करीब नौ हजार से अधिक निर्वाचक (डेलीगेट) आज पार्टी प्रमुख चुनने के लिए मतदान करेंगे। चुनाव के परिणाम की घोषणा 19 अक्टूबर को की जाएगी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.