- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1 करोड़ 4 लाख से अधिक हो गई है।
ताजा आंकड़ों अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में 18 हजार 139 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1 करोड़ 4 लाख 13 हजार 417 हो चुकी है।
पिछले 24 घंटें में भारत में 20 हजार 539 लोग इस वायरस को शिकस्त देने में सफल हुए हैं। हालांकि 234 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। अब तक देश में 1 करोड़ 37 हजार 398 लोग इस वायरस के खिलाफ जंग जीतने में सफल हुए हैं।
जबकि 1 लाख 50 हजार 570 मरीजों ने अपनी जान भी गंवाई है। देश में अब केवल 2 लाख 25 हजार 449 कोरोना मरीजों का ही इलाज चल रहा है। कोरोना के एक्टिव केसों के मामले में केरल पहले स्थान पर है। इसके बाद महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल का नम्बर आता है। इस मामले में भारत दुनिया में 11वें स्थान पर है।