इंटरनेट डेस्क। भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब ये संख्या 93.5 लाख के पार पहुंच चुकी है। भारत में पिछले एक दिन में 41,322 नए कोरोना मरीज मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज मिली जानकारी के अनुसार, भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या 93,51,109 हो गई है हैं जबकि यह वायरस अब तक देश में 1,36,200 लोगों की जान ले चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक 87,59,969 लोग इस वायरस के खिलाफ जंग जीत चुके हैं। इससे ठीक होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर बढ़ कर 93.68 प्रतिशत हो गई।

देश में अभी भी कोरोना के सक्रिय मामले 4,54,940 हैं। इतने लोगों का अभी इलाज चल रहा है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर)के अनुसार, देश में शुक्रवार तक 13.82 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है। देश में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह देशवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है।