- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। देश में अब ये संख्या 1 करोड़ 20 लाख 95 हजार से अधिक हो गई है। आज मिले ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 56,211 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इससे देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढक़र 1,20,95,855 हो गई है।
पिछले 24 घंटे में भारत में 271 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इस कारण अब तक 1,62,114 लोग इस वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।
भारत में अब कुल संख्या 5,40,720 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि 1,13,93,021 लोग इस वायरस के खिलाफ जंग जीतने में सफल हुए हैं।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की ओर से आज मिले ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में सोमवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 24,26,50,025 सैंपल टेस्ट हो चुके थे। इनमें से 7,85,864 सैंपल सोमवार को ही टेस्ट किए गए थे।