- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। भारत में कोरोना संक्रमित लोगोंं की कुल संख्या बढक़र अब 1 करोड़ 3 लाख 74 हजार से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटे में भारत में 18 हजार 88 नए कोरोना मरीज मिले हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले एक दिन में 21 हजार 314 लोग इस वायरस के खिलाफ जंग जीतने में सफल हुए हैं। हालांकि 264 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है।
भारत में अब कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1 करोड़ 3 लाख 74 हजार 932 हो गई है। इनमें से 99 लाख 97 हजार 272 लोग इस वायरस के खिलाफ जंग जीतने में सफल हुए हैं।
हालांकि भारत में कोरोना के कारण मरने वाले लोगों की संख्या डेढ़ लाख के पार पहुंच गई है। इस वायरस के कारण देश में अब तक 1 लाख 50 हजार 114 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब केवल 2 लाख 27 हजार 546 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।