इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सोमवार को कोरोना संक्रमण के मामलों मे बहुत कमी आ गई है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण अब पूरी तरह नियंत्रण में है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 15 नए रोगी मिले हैं। वहीं इस अवधि में करीब 37 लोगों को रिकवर किया गया है। कोरोना संक्रमण से राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटे में एक भी रोगी की मौत नहीं हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या अब घटकर दौ से ज्यादा रह गई है।
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 15 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 37 लोग डिस्चार्ज हुए और किसी भी व्यक्ति की मृत्यु दर्ज़ नहीं की गई।
कुल मामले: 14,39,405
कुल डिस्चार्ज: 14,14,018
कुल मृत्यु: 25,089
कुल सक्रिय मामले: 298 pic.twitter.com/RN0yAmfln1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2021
एएनआई न्यूज एजेंसी द्वारा जारी दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से अब तक दिल्ली में मरने वालों की संख्या 25,089 हो गई है। दिल्ली में अब तक 14,14,018 लोगों को रिकवर किया जा चुका है। दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीज 298 है।
वहीं दिल्ली में कोरोना से बीते 24 घंटे में करीब 44739 कोरोना टेस्ट किए गए हैं। बीते 24 घंटे में कुल 43943 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका दिया गया है। 14916 लोगों को पहला डोज वहीं 29027 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज दिया गया है।