इंटरनेट डेस्क। नॉर्थ ईस्ट राज्य मिजोरम में कोरोना संक्रमण पहले की तुलना में लगातार बढ़ रहा है। मिजोरम में आज शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 737 नये मामले सामने आए हैं। वहीं इस अवधि में करीब पांच सौ से ज्यादा लोगों को रिकवर किया गया है। मिजोरम में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या दस हजार से ज्यादा है।
COVID19 | Mizoram reports 737 new cases; Active caseload stands at 10,034, death toll 400 pic.twitter.com/IjTiy6IP4a
— ANI (@ANI) October 22, 2021
मिजोरम स्वास्थ्य विभाग के आकंड़ों के अनुसार, मिजोरम में अब तक कोरोना वायरस से 400 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक कोरोना वायरस से 105510 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना के सक्रिय केस की कुल संख्या 10,034 है।
मिजोरम में कोरोना वायरस से अब तक कुल 115944 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 9.40 प्रतिशत है।