- SHARE
-
एंटरटेनमेंट डेस्क। देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते आंकड़े लोगों को डरा रहे हैं। वहीं कई सेलेब्रिटिज भी इसकी चपेट में लगातार आ रहे हैं। आज रविवार को बॉलीवुड के सबसे बड़े खिलाड़ी अक्षय कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी, आमिर खान, आलिया भट्ट के बाद अब अब अक्षय कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर अपने फैंस को ये जानकारी दी है। अक्षय कुमार अपने घर पर ही क्वारंटाइन हैं और लगातार डॉक्टर्स के संपर्क में हैं।
???????? pic.twitter.com/w9Q7m54BUN
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 4, 2021
अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आप सभी को जानकारी देना चाहता हूं कि आज सुबह मेरी कोविड 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं घर पर क्वारंटाइन हूं और सभी जरूरी मेडिकल केयर ले रहा हूं। मैं निवेदन करता हूं कि जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं अपना टेस्ट करवाएं और अपना ध्यान रखें।जल्द ही एक्शन में वापस लौंटूंगा।
गौरतलब है कि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रामसेतु' की शूटिंग में व्यस्त हैं। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण अब उन्हें शूटिंग से ब्रेक लेना पड़ा है। कुछ ही दिनों पहले अक्षय ने रामसेतु में अपना लुक फैंस के साथ शेयर किया था।