इंटरनेट डेस्क। देशभर के कई राज्यों में अब कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में आज सोमवार को कोरोना वायरस के 429 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अभी 9 हजार के पार है। वहीं कोरोना संक्रमण से बीते 24 घंटे में राज्य में 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। आंध्र में बीते 24 घंटे में 1,029 लोगों को रिकवर किया गया है।
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 429 नए मामले, 1,029 रिकवरी और 4 मौतें हुई हैं। #COVID19
कुल मामले- 20,53,192
कुल रिकवरी- 20,29,231
कुल मौतें- 14,208
सक्रिय मामले- 9,753 pic.twitter.com/pTCNvVBJ1R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2021
एएनआई न्यूज एजेंसी द्वारा जारी आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक करीब 14,208 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 20,29,231 मरीजों को रिकवर किया जा चुका है। आंध्र प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 9,753 है।
राज्य में कोरोना के सर्वाधिक मामले नेल्लोर जिले में 85 नए रोगी सामने आए हैं। ईस्ट गोदावरी जिले में 89 रोगी मिले हैं। चित्तूर जिले में 72 रोगी मिले हैं।