Covid-19 In Mizoram : मिजोरम में कोरोना के 139 नये रोगी सामने आये, 5 हजार से ज्यादा एक्टिव रोगी, मिजोरम में अब तक कोरोना से चार सौ से ज्यादा लोगों की मौत

Samachar Jagat | Monday, 08 Nov 2021 09:24:53 AM
Covid-19 In Mizoram : 139 new corona patients appeared in Mizoram, more than 5 thousand active patients, more than 400 people died due to corona in Mizoram so far

इंटरनेट डेस्क। देशभर में अब कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार कम होता जा रहा है। कोरोना के मामले अब देशभर में 12 से 15 हजार के बीच सामने आ रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट राज्यों में संक्रमण पहले से बढ़ा है। मिजोरम में कोरोना के सक्रिय मामले 6 हजार से ज्यादा पहुंच गए हैं। मिजोरम में लगातार कोरोना के मामलों में तेजी आ रही है। बीते 24 घंटे में आज सोमवार को मिजोरम में कोरोना के 139 नये मामले सामने आये हैं। वहीं एक रोगी की इस दौरान मौत हो गई है। मिजोरम में अब तक चार सौ से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। 

एनआई न्यूज एजेंसी द्वारा जारी मिजोरम स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से अब तक मिजोरम में मरने वालों की संख्या 449 तक पहुंच गई है। मिजोरम में अब तक 1,19,212 लोगों को कोरोना वायरस से रिकवर किया गया है।

मिजोरम में कोरोना के एक्टिव केस की कुल संख्या 5,470 है। वहीं मिजोरम में कोरोना वायरस से अब तक कुल 1,25,131 लोग संक्रमित हो चुके हैं। मिजोरम में कोरोना रिकवरी रेट 94.75 प्रतिशत है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.