माकपा ने वर्षों तक त्रिपुरा में राज करने के लिए हिन्दुओं -मुस्लिमों को विभाजित किया : Union Minister

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2022 01:01:38 PM
CPI(M) divided Hindus-Muslims to rule Tripura for years: Union Minister

अगरतला : केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने आरोप लगाया कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने वर्षों तक त्रिपुरा पर राज करने के लिए हिन्दुओं और मुस्लिमों को विभाजित किया। सिपाहीजला जिले के सोनामूडा में सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भौमिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दो समुदायों को विभाजित करने में यकीन नहीं रखती है क्योंकि पार्टी का ध्यान 'सबका साथ सबका विकास’ के मंत्र पर है।

उन्होंने कहा, ''विपक्षी माकपा हमेशा भाजपा को अल्पसंख्यक विरोधी दिखाने की कोशिश करती है। उन्होंने वर्षों तक राज्य पर शासन करने के लिए हिन्दुओं और मुस्लिमों को विभाजित किया। अब उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने का वक्त आ गया है।’’ सोनामूडा से ताल्लुक रखने वाली भौमिक ने माकपा पर इस उपमंडल के सामाजिक-आर्थिक विकास को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया जहां अच्छी-खासी अल्पसंख्यक आबादी है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने दावा किया कि भाजपा नीत सरकार ने राज्य के विकास के लिए काफी कुछ किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने त्रिपुरा के गोमती जिले में मतबारी को बांग्लादेश के कोमिला से जोड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय सड़क को हाल में मंजूरी दी है। भौमिक ने यह भी एलान किया कि दो दिवसीय भारत-बांग्ला मुक्तियुद्ध उत्सव 12 दिसंबर को सोनामूडा में शुरू होगा।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.