इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज गुुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश लेह लद्दाख के रेजांग ला वॉर मेमोरियल में पहुंचे। यहां मेमोरियल का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने जवानों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 114 वीर जवानों ने जान देकर इस सीमा की रक्षा की है। वो केवल एक बहादुर सैनिक नहीं थे बल्कि एक आध्यात्मिक पुरुष थे क्योकि देश के लिए बलिदान वही दे सकता है जिसका मन बड़ा होगा। मैं उन्हें नमन करता हूं।
एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यहां आकर मेरा विश्वास, हौसला दोनों बढ़ा है। दुनिया की कोई ताकत भारत की तरफ आंख उठाकर देखेगी तो उसका मुंहतोड़ जवाब देने की क्षमता भारतवासियों के अंदर है। हमें अपने सेना के जवानों पूरा भरोसा और फक्र है। भारत अब कमजोर भारत नहीं है, एक ताकतवर भारत बन चुका है।
गौरतलब है कि लेह लद्दाख को केंद्र सरकार ने अलग से केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया था जिसके बाद राज्य में विकास लगातार होने लगा है। लेह लद्दाख के लोगों को भी केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिलने के बाद खुशी हुई थी।