रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत और रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक में लिया हिस्सा, बोले - भारत-रूस डिफेंस इंगेजमेंट में हाल के दिनों में अभूतपूर्व प्रगति हुई

Samachar Jagat | Monday, 06 Dec 2021 12:33:55 PM
Defense Minister Rajnath Singh took part in the meeting of Foreign Ministers of India and Russia, said – India-Russia Defense Engagement has made unprecedented progress in recent times

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में भारत और रूस के विदेश मंत्रियों के बीच हुई बैठक को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा भारत-रूस डिफेंस इंगेजमेंट में हाल के दिनों में अभूतपूर्व तरीके से प्रगति हुई है। हमें उम्मीद है कि रूस इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भारत के लिए एक प्रमुख भागीदार बना रहेगा। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ.एस.जयशंकर ने रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ भारत और रूस के बीच पहली बार हो रही 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में हिस्सा लिया।

रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने बैठक में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देशों के संबंध के लिए इस समय सैन्य और तकनीकी क्षेत्र में भारत-रूस का सहयोग विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। आज अंतर सरकारी आयोग की बैठक में रक्षा क्षेत्र सहयोग के बारे में रक्षा मंत्री के साथ हमारी विस्तृत चर्चा हुई। 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.