दिल्ली के सीएम और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने पणजी का चुनाव दौरा किया, बेरोजगार युवाओं और खनन उद्योग के बारे में ली जानकारी

Samachar Jagat | Monday, 08 Nov 2021 04:31:01 PM
Delhi CM and AAP chief Arvind Kejriwal visited Panaji for election, inquired about unemployed youth and mining industry

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक और चीफ अरविंद केजरीवाल गोवा के दौरे पर है। गोवा में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में इस बार आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ने जा रही है। वहीं पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी कई बार गोवा का चुनावी दौरा कर चुके हैं। आज सोमवार को केजरीवाल पणजी के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने आज खनन उद्योग स्थल का दौरा किया।

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने बताया कि 10 सालों से यहां खदान बंद पड़ी हैं, इस कारण इस पर जो 60,000 परिवार निर्भर थे वो बेरोजगार हैं। वो छोटे-मोटे काम कर अपने घर का खर्चा चला रहे हैं।

गौरतलब है कि गोवा में आगामी वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव होंगे। कांग्रेस, बीजेपी, आम आदमी पार्टी सहित कई दल यहां मैदान में ताल ठोकते नजर आ रहे हैं। हाला ही में कई कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों ने टीएमसी के साथ भी जाने का तय किया। टीएमसी भी गोवा चुनावों में लड़ रही है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.