दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 26 अक्टूबर को यूपी के अयोध्या पहुंचेंगे, राम लला के दर्शन भी करेंगे केजरीवाल

Samachar Jagat | Saturday, 23 Oct 2021 04:34:32 PM
Delhi CM Arvind Kejriwal will reach Ayodhya in UP on October 26, Kejriwal will also visit Ram Lalla

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के चीफ अरविंद केजरीवाल 26 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्री राम लला के दर्शन करने पहुंचेंगे। दिवाली से पहले दिल्ली के सीएम अयोध्या जाकर राम लला के दर्शन करना चाहते हैं। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी यूपी चुनावों में भी शिरकत करेगी। 

 

Delhi CM Arvind Kejriwal to visit Ayodhya for 'Ram Lalla Darshan' on October 26.

(file photo) pic.twitter.com/mfThIkhovl

— ANI (@ANI) October 23, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार,  दिल्ली के सीएम केजरीवाल 26 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचेंगे। यहां वे भगवान राम लला के दर्शन भी करेंगे। 

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी इस बार उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में मैदान में उतर रही है। हालांकि अभी पार्टी ने कितनी सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे इस पर कोई चर्चा नहीं की है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.