Sonia से विरोधी गतितिविधियों में लिप्त नेताओं को हटाने की मांग

Samachar Jagat | Tuesday, 27 Sep 2022 03:42:39 PM
Demand from Sonia to remove leaders involved in anti-activism

नयी दिल्ली | महाराष्ट्र कांग्रेस के एक नेता ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि प्रदेश में कई नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं इसलिए भारत जोड़ो यात्रा के महाराष्ट्र पहुंचने से पहले इनके विरुद्ध सख्त कदम उठाने की जरूरत है। कांग्रेस नेता विश्ववंधु राय ने श्रीमती गांधी को लिखे पत्र में भारत जोड़ो यात्रा को महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा है कि महाराष्ट्र कांग्रेस के कई प्रमुख लोग पार्टी गतिविधियों में लगे हैं इसलिए यात्रा के महाराष्ट्र की सीमा में पहुंचने से पहले इन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं और उसके दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। उनका कहना था कि कांग्रेस को मजबूत करने की बजाए ये नेता पार्टी को कमजोर करने में लगे हैं उन्होंने महाराष्ट्र अघाड़ी सरकार के बहुमत परीक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि उन्हें तत्काल पार्टी से निकाला जाना चाहिए। उन्होंने समूह 23 के लोगों को भी पार्टी से निष्कासित करने की मांग की।

मुंबई कांग्रेस के प्रमुख भाई जगताप द्बारा प्रदेश कांग्रेस के सदस्य बनोन के तरीके पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को प्रभावित करने के मकसद से हुई है। सदस्य बनाने में मनमानी हुई है और कई गलत लोगों को सदस्यता दी गई है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.