Deoria : दो मंजिला मकान के ढहने से तीन की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने दु:ख व्यक्त किया

Samachar Jagat | Monday, 19 Sep 2022 09:36:28 AM
Deoria: Three killed in two-storey house collapse, CM Yogi expressed grief

देवरिया : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को तड़के दो मंजिला पुराना मकान अचानक गिर गया, जिससे उसमें दबकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए ज़लिा प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए है।

पुलिस के अनुसार देवरिया शहर में जब तड़के मकान गिरा उस समय सभी सो रहे थे। इस हादसे में एक बच्ची और उसके माता, पिता की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिकè मकान काफèी पुराना और जर्जर हालत में था। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिकè इस घटना पर सीएम योगी ने संज्ञान लेकर मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने देवरिया के ज़लिाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को राहत कोष से चार लाख रुपए की सहायता राशि देने के भी निर्देश दिए हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.