Digvijay Singh : नीमच घटना पर दिग्विजय ने पूछे प्रशासन से सवाल

Samachar Jagat | Tuesday, 17 May 2022 10:04:09 AM
Digvijay Singh : Digvijay asked questions to the administration on Neemuch incident

भोपाल | मध्यप्रदेश के नीमच में एक मूर्ति स्थापना को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिह ने प्रशासन पर सवालिया निशान लगाते हुए आरोप लगाया है कि नीमच प्रशासन राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है। श्री सिह ने इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो पोस्ट करते हुए कई ट्वीट  किए हैं। उन्होंने कहा कि नीमच प्रशासन ने उन्हें बताया कि शासकीय भूमि पर मूर्ति स्थापित करने के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। विवाद बढèने पर दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया।

श्री सिह का दावा है कि प्रशासन ने उन्हें किसी भी पक्ष की ओर से अब तक कोई शिकायत नहीं किए जाने की जानकारी दी और कहा कि सीसीटीवी के फुटेज देख कर कार्रवाई की जाएगी। इस पर श्री सिह ने पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि क्या पुलिस की ज़म्मिेदारी नहीं है कि जब वे मौके  पर हैं तो उन्हें स्वयं प्राथमिकी दर्ज नहीं करना चाहिए? उन्होंने पुलिस पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें मालूम है कि जिस मोहल्ले में यह घटना हुई है उसी में नीमच भाजपा के विधायक भी रहते हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.