उत्तराखंड में भारी बारिश और लैंडस्लाइड से उधमसिंह नगर में 34 लोगों की मौत, राज्य सरकार ने मृतकों को चार लाख रू. मुआवजे की घोषणा की, सीएम धामी ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण

Samachar Jagat | Tuesday, 19 Oct 2021 11:03:04 PM
Due to heavy rains and landslides in Uttarakhand, 34 people died in Udham Singh Nagar, the state government has given four lakh rupees to the dead. Announced compensation, CM Dhami did an aerial survey of flood affected areas

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड और केरल दोनों ही राज्यों में पिछले 48 घंटों से भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। भूस्खलन की चपेट में आने से कई लोगों के मकान टूट गए हैं वहीं कई पुल धराशायी हो गए हैं। वहीं भारी बारिश और भूस्खलन से उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में आई आपदा में 34 लोगों की मौत हो जाने से राज्य भर में मातम सा छा गया। लोग भारी बारिश और भूस्खलन से बचने की जुगत लगाते नजर आए। 

 

उधमसिंह नगर में आई आपदा में 34 लोगों की मौत हुई है। मृतकों के परिज़नों को 4 लाख़ रुपए और जिनके घर टूटे हैं उन्हें 1.9 लाख़ रुपए दिए जाएंगे। जिन्हें पशु हानि हुई है उनकी भी सहायता की जाएगी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उधमसिंह नगर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के बाद pic.twitter.com/PKYJK9bdy0

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उधमसिंह नगर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के बाद कहा कि उधमसिंह नगर में आई आपदा में 34 लोगों की मौत हुई है। मृतकों के परिज़नों को 4 लाख़ रुपए और जिनके घर टूटे हैं उन्हें 1.9 लाख़ रुपए दिए जाएंगे। जिन्हें पशु हानि हुई है उनकी भी सहायता की जाएगी। 

वहीं इससे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बाढ़ ग्रस्त और भूस्खलन वाली जगहों का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाज़पुर, रामनगर, किच्छा और सितारगंज में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ का जायज़ा लिया। इस दौरान उनके साथ राज्य के मंत्री धन सिंह रावत और राज्य के DGP अशोक कुमार भी मौज़ूद रहे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.