Delhi Mnister सत्येंद्र जैन के खिलाफ ईडी की छापेमारी

Samachar Jagat | Monday, 06 Jun 2022 10:51:59 AM
ED raids against Delhi minister Satyendar Jain

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ दर्ज धन शोधन के मामले की जांच के तहत सोमवार को उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जैन को हाल ही में धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन के मामले की जांच के तहत दिल्ली में जैन के आवासीय परिसरों और कुछ अन्य स्थानों पर ये छापेमारी की जा रही है। धन शोधन निवारण अधिनियम की आपराधिक धाराओं के तहत जैन (57) को 3० मई को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें नौ जून तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.