Madhya Pradesh में परंपरागत तरीके से मनायी जा रही है ईद

Samachar Jagat | Tuesday, 03 May 2022 10:37:03 AM
Eid is being celebrated in a traditional way in Madhya Pradesh

भोपाल : प्रेम और भाईचारे का प्रतीक पर्व ईद आज राजधानी भोपाल समेत संपूर्ण मध्यप्रदेश में परंपरागत हर्ष और उल्लास के साथ मनायी जा रही है। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने इस अवसर पर विशेष नमाज पढèकर अमन और शांति के लिए भी प्रार्थना की। भोपाल में ईदगाह हिल्स स्थित ईदगाह में हजारों मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद की विशेष नमाज अदा की। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों में भी विशेष नमाज पढने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान, मंत्रिपरिषद के सदस्यों और विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं ने नागरिकों को ईद की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। श्री पटेल ने अपने संदेश में लिखा है,'अमन व भाईचारे के त्योहार ईद उल फितर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।'

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने संदेश में कहा,'आप सभी को ईद उल फितर की हार्दिक बधाई। आज के पावन अवसर पर यही कामना कि आप सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि आए। प्रदेश में शांति, सौहार्द और भाईचारा बढे ।' पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिह ने भी नागरिकों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि भारत की अनेकता में एकता ही हमारे देश की शक्ति है। हम सब एक हैं। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, उज्जैन, खंडवा और अन्य जिलों से भी ईद का पर्व शांति और परंपरागत तरीके से मनाए जाने की सूचनाएं यहां पहुंची हैं। दूसरी ओर हाल में हिसा की घटनाएं देखने वाले खरगोन जिले में भी पुलिस के सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच ईद का पर्व मनाया गया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.