Election : मध्यप्रदेश में स्थानीय निकायों के चुनाव का कार्यक्रम आज हो सकता है जारी

Samachar Jagat | Friday, 27 May 2022 10:54:57 AM
Election :The program of election of local bodies in Madhya Pradesh may continue today

भोपाल |  मध्यप्रदेश में नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों से संबंधित कार्यक्रम आज जारी किया जा सकता है। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिह की दिन में होने वाली पत्रकार वार्ता में चुनाव संबंधी कार्यक्रम जारी किया जा सकता है। स्थानीय निकायों के निर्वाचन के पहले की महत्वपूर्ण प्रक्रिया अदालत के आदेश के अनुरूप आरक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया है।

राज्य में नगर निगम के महापौर के चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से और नगर पालिका तथा नगर परिषद के अध्यक्ष के चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे। यानी महापौर का चुनाव जनता सीधे करेगी, जबकि नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव संबंधित पार्षद करेंगे।

नगरीय निकायों के चुनाव दलीय आधार पर और त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव गैरदलीय आधार पर कराए जाते रहे हैं। दूसरी ओर सत्तारूढ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की चुनाव संबंधी तैयारियां भी जोर पकड़ने लगी हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.