- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। एक तरफ केंद्र सरकार नए कानून को वापस लेने के मूड में बिल्कुन नहीं दिखाई दे रही है वहीं दूसरी ओर किसानों की ओर से आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आंदोलन के बीच एक और किसान ने खुदकुशी कर ली। किसान ने सूइसाइड नोट लिखकर अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना आज सुबह यानि मंगलवार की है।
किसान की पहचान नसीब सिंह के रूप में हुई है जो पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले थे। इससे पहले सोमवार को एक किसान ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह पाठ करने के बाद किसान नसीब सिंह ने लाइसेंसी 12 बोर की राइफल से खुद को गोली मार ली।
उन्होंने एक सूइसाइड नोट भी लिखा है। उधर, कृषि कानून और आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। सोमवार को रात को कृषि कानूनों की वापसी को मांग को लेकर आत्महत्या करने वाले किसान की पहचान लाभ सिंह के रूप में हुई थी। वह लुधियाना के रहने वाले थे। कई दिन से धरनास्थल पर मौजूद थे। देर शाम को उन्होंने स्टेज के पास जाकर जहर निगल लिया और जान दे दी। गौरतलब है कि अब तक किसान आंदोलन में कई किसानों द्वारा आत्महत्या के मामले सामने आये हैं। 50 से ज्यादा किसान सुसाइड कर चुके हैं।