RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम ने Rahul Gandhi को लेकर बोल दी बड़ी बात, जिसके लिए किसी ने नहीं दिखाई अब तक हिम्मत

Samachar Jagat | Thursday, 19 Jan 2023 11:39:41 AM
Former RBI governor Raghuram spoke big about Rahul Gandhi, for which no one has shown courage till now

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अभी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे है और जब ये यात्रा राजस्थान में थी तो उनकी इस यात्रा में भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन शामिल हुए थे। लेकिन एक बार फिर से राजन ने राहुल गांधी का साथ दिया है। रघुराम ने राहुल गांधी को स्मार्ट व्यक्ति बताया है। 

रघुराम राजन ने कहा की राहुल गांधी स्मार्ट व्यक्ति हैं वह पप्पू नहीं हैं। उन्होंने राहुल की ’पप्पू’ छवि को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। एक इंटरव्यू में रघुराम राजन ने कहा कि उन्हें लगता है राहुल की छवि दुर्भाग्यपूर्ण है।

रघुराम राजन ने अपने इंटरव्यू में कहा की राहुल किसी भी तरह से ’पप्पू’ नहीं है। वह एक स्मार्ट, युवा और जिज्ञासु व्यक्ति हैं। उनमें प्राथमिकताएं क्या हैं, बुनियादी जोखिम और उनका मूल्यांकन करने की क्षमता है। राहुल इन सभी चीजों के लिए सक्षम हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.