दिल्ली विधानसभा के पूर्व स्पीकर और कांग्रेस नेता योगानंद शास्त्री ने एनसीपी में प्रवेश लिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने दिल्ली में दिलाई पार्टी की सदस्यता, 2020 में दिया था कांग्रेस से इस्तीफा

Samachar Jagat | Wednesday, 17 Nov 2021 10:04:21 AM
Former Speaker of Delhi Assembly and Congress leader Yoganand Shastri joined NCP, National President Sharad Pawar got party membership in Delhi

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली विधानसभा के पूर्व स्पीकर और तीन बार के विधायक योगानंद शास्त्री ने आज बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार की मौजूदगी में राष्ट्रीय राजधानी में एनसीपी पार्टी में प्रवेश कर लिया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने उन्हें आधिकारिक रूप से पार्टी का हिस्सा बनाया। योगानंद इससे पहले कांग्रेस पार्टी का हिस्सा थे। वर्ष 2020 में योगानंद शास्त्री ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के अऩुसार, दिल्ली की महरौली विधानसभा क्षेत्र से एक बार और मालवीय नगर विधानसभा से दो बार के विधायक और 2008 से 2013 तक दिल्ली विधानसभा में विधानसभाध्यक्ष रहे योगानंद शास्त्री ने 1993 में कांग्रेस के टिकट पर पहली बार हार का सामना करना पड़ा था। 

योगानंद शास्त्री ने अपने कार्यकाल के पिछले दोनों विधानसभा चुनाव 2013 और 2015 में हालांकि हार का सामना करना पड़ा। 1998 से 2008 तक उन्होंने लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीता। 2015 विधानसभा चुनावों में शास्त्री को आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती से हार का सामना करना पड़ा था।  



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.