गहलोत ने कांग्रेस की आजादी गौरव यात्रा के राजस्थान पहुंचने पर किया स्वागत

Samachar Jagat | Friday, 15 Apr 2022 02:50:18 PM
Gehlot welcomed Congress's Azadi Gaurav Yatra on reaching Rajasthan

डूंगरपुर । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता के 75वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कांग्रेस द्बारा गुजरात के साबरमती आश्रम से दिल्ली में राजघाट तक निकाली जा रही आज़ादी गौरव यात्रा के राजस्थान पहुंचने पर उसका स्वागत किया एवं पदयात्रा में शामिल हुए।


श्री गहलोत आज डूंगरपुर पहुंचकर यात्रा के रतनपुर बॉर्डर पहुंचने पर उसका स्वागत किया और उसमें शामिल हुए। वह इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम भाग लिया। इससे पहले श्री गहलोत के डूंगरपुर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।

यात्रा के अवसर पर श्री गहलोत ने कहा कि देश में कानून का राज होना चाहिए, आज कानून का राज समाप्त हो रहा है, आज़ादी गौरव यात्रा एक संदेश देगी घर-घर के अंदर, पूरे प्रदेश के अंदर, पूरे देश के अंदर कि कानून का राज स्थापित हो, संविधान की रक्षा हो, लोकतंत्र मजबूत हो, इस यात्रा से पूरे देश में यह सन्देश जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेशवासियों को चाहिए कि यात्रा का स्वागत करे। उन्होंने कहा कि वह सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को धन्यवाद देना चाहेंगे कि उन्होंने यात्रा मार्ग राजस्थान से चुना और इसका अधिकांश भाग राजस्थान से निकलेगा। राजस्थान में लोग एवं कार्यकताã यात्रा को लेकर उत्साहित हैं यह सफल होगी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.