राजनीतिक नियुक्तियों व संगठन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मौका दें : Shivji Lal Meena

Samachar Jagat | Thursday, 09 Feb 2023 12:24:03 PM
Give chance to Congress workers in political appointments and organization: Shivji Lal Meena

जयपुर,समाचार जगत न्यूज। कांग्रेस नेता शिवजी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर राजनीतिक नियुक्तियों व संगठन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मौका देने की मांग की है। शिवजी ने कहा कि सरकार का कार्यकाल 9-10 महीने का शेष बचा है।

ऐसे में जिन्हें भी सत्ता व संगठन में भागीदारी देनी है,बाकी बची राज्य स्तरीय नियुक्तियों व अन्य नियुक्तियों ,जिला अध्यक्षों सहित सभी खाली पड़ी राजनीतिक नियुक्तियों पर कांग्रेस के समर्पित,बफादार कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया जाना चाहिए। शिवजी ने कहा विधानसभा चुनाव नजदीक हैं,चुनाव से पहले आचार संहिता लग जाती है।ऐसे में जिन्हें भी नियुक्ति देनी है,6-7 महीनों के लिए उन्हें नियुक्ति देने में देरी नहीं करनी चाहिए।

शिवजी ने कहा कार्यकर्ता ही पार्टी की जान होते हैं,इनके बिना पार्टी अधूरी होती है।सच्चे,समर्पित,वफादार कार्यकर्ताओं को सत्ता व संगठन में शामिल करना पार्टी का संकल्प जरूरी है। सरकार के शेष बचे कार्यकाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को सत्ता व संगठन में भागीदारी देना आपका दायित्व बनता है। 10 फरवरी को विधानसभा चुनाव से पहले आखिरी बजट पेश किया जा रहा है।इसमें प्रदेश के हर वर्ग को नई सौगात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।पार्टी कार्यकर्ताओं को राजनीतिक नियुक्तियों व संगठन में शामिल करने की भी पहल वक्त की मांग लगती है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.