Goa, Cabinet Expansion : गोवा मंत्रिमंडल का विस्तार , तीन और मंत्री शामिल

Samachar Jagat | Saturday, 09 Apr 2022 01:39:37 PM
Goa, Cabinet Expansion : Goa cabinet expanded, three more ministers inducted

पणजी : गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए तीन और मंत्रियों को शामिल किया। नये मंत्रियों के रूप में शपथ लेने वालों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुभाष फलदेसाई और नीलकंठ हरलार्नकर तथा महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी(एमजीपी) के सुदीन धवलीकर शामिल हैं।

राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई ने राजभवन में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस विस्तार के साथ ही प्रमोद सावंत नीत कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 11 हो गयी है। गत 28 मार्च को डॉè सावंत के अलावा आठ मंत्रियों ने शपथ ली थी।चालीस सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 20 सदस्य हैं , जबकि उसे तीन निर्दलीय और एमजीपी के दो विधायकों का समर्थन हासिल है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.