गोवा के मुख्यमंत्री करेंगे मंत्रिमंडल का विस्तार

Samachar Jagat | Saturday, 09 Apr 2022 09:26:46 AM
Goa CM to expand cabinet

पणजी।  गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शनिवार को तीन और मंत्रियों को शामिल कर अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह अपराह्न 12 बजे राजभवन में होगा।

सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के एक-एक विधायक और एक निर्दलीय को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के आसार है। 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के अलावा आठ मंत्रियों ने 28 मार्च एक भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में शपथ ली थी।

40  सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 20 विधायक हैं जबकि उसे तीन निर्दलीय और एमजीपी के 2 विधायकों का समर्थन प्राप्त हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.