गोवा सरकार अधिक जलमार्गों के संचालन की संभावना तलाशेगी: देसाई

Samachar Jagat | Thursday, 26 May 2022 03:25:22 PM
Goa government will explore the possibility of operating more waterways: Desai

पणजी। गोवा में सड़कों पर यातायात को कम करने के लिए राज्य सरकार और अधिक अंतर्देशीय जलमार्गों के संचालन की संभावना तलाशेगी। राज्य के मंत्री सुभाष फल देसाई ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
राज्य के नदी नौवहन मंत्री देसाई ने मडगांव में संवाददाताओं से कहा कि उनका विभाग लोगों की मांग को पूरा करने के लिए पारंपरिक रूप से कम नौका मार्गों का संचालन कर रहा है, विशेष रूप से द्बीपों पर रहने वाले लोगों की मांग पर ऐसा किया जा रहा है।


देसाई ने कहा कि सड़कों पर यातायाता कम करने के लिए वह और अधिक जलमार्गों के संचालन की संभावना तलाशेंगे। उन्होंने कहा कि उनका विभाग डीजल से चलने वाले मौजूदा जहाजों की जगह सौर ऊर्ज़ा पर आधारित नौकाएं चलाने पर भी विचार कर रहा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.