Gorakhpur : केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने यूपी के गोरखपुर में अर्थ स्टेशन का किया उद्घाटन, बोले - 11 तारीख से दूरदर्शन पर हर रोज 1 घंटे का कार्यक्रम भोजपुरी में होगा, सीएम योगी ने जताया आभार

Samachar Jagat | Friday, 03 Dec 2021 05:52:29 PM
Gorakhpur :  Union Information and Broadcasting Minister Anurag Thakur inaugurated Earth station in Gorakhpur, UP, said - from 11th onwards, every day 1 hour program will be in Bhojpuri on Doordarshan, CM Yogi expressed gratitude

इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अर्थ स्टेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सीएम योगी ने इस दौरान कहा कि केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के 37 वर्षों के इंतज़ार को दूर करते हुए अर्थ स्टेशन को राष्ट्र को समर्पित किया। मैं इसके लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश की 5 करोड़ जनता की तरफ़ से उनका आभार व्यक्त करता हूं। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहले यहां पर अगर कुछ बनता था तो उसको रिकॉर्ड कर लखनऊ भेजा जाता था लेकिन अब आपको लखनऊ भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपके कार्यक्रम अर्थ स्टेशन से लखनऊ और देश के अलग-अलग केंद्रों के साथ जोड़ने का काम आज से शुरू हो गया है। 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ठाकुर ने अपनी बात को बढ़ाते हुए कहा कि दूरदर्शन के प्लेटफॉर्म पर पहली बार भोजपुरी में कार्यक्रम चलेगा। हम आज घोषणा कर रहे हैं कि 11 तारीख से दूरदर्शन पर 1 घंटे का कार्यक्रम भोजपुरी में शुरू होने जा रहा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.