शिकायत निवारण का समय 45 दिन से घटकर 30 दिन हुआ : Jitendra Singh

Samachar Jagat | Wednesday, 03 Aug 2022 04:49:33 PM
Grievance redressal time reduced from 45 days to 30 days: Jitendra Singh

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि सरकार ने शिकायतों के समय पर निवारण के लिए व्यापक सुधार किये हैं जिनमें समय-सीमा 45 दिन से घटाकर 30 दिन करना शामिल है। सिह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि अत्यावश्यक स्तर पर कार्रवाई की प्रकृति वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाएगा।

कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि नागरिकों की संतुष्टि के लिहाज से फीडबैक कॉल सेंटर शुरू किये गये हैं। उन्होंने कहा, ''सीपीग्राम्स पर शिकायतों के निवारण के लिए समय-सीमा घटाकर 45 दिन से 30 दिन की गयी है।’’ सीपीग्राम्स (केंद्रीयकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली) एक पोर्टल है जिस पर नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.