Gujarat assembly elections: शुरूआती रूझानों में भाजपा आगे, दोपहर तक होगी स्थिति स्पष्ट

Samachar Jagat | Thursday, 08 Dec 2022 08:34:24 AM
Gujarat assembly elections: BJP ahead in initial trends, situation will be clear by afternoon

इंटरनेट डेस्क। गुजरात विधानसभा चुनावों के परिणाम आज आएंगे। दोपहर तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी की यहां किसकी सरकार बनने जा रही है और किसकी नहीं ऐसे में आपकों भी यह पता लग जाएगा की गुजरात में भाजपा की सरकार बन रही है या कांग्रेस की या फिर दिल्ली में राज कर रही आप यहां पर अपना परचम लहराएगी। 

हालांकि शुरूआती रूझानों में तो यह साफ हो ही रहा है की यहां भाजपा सबसे आगे चल रही है और कांग्रेस उसके बाद में है। ऐसे में आप सबसे पीछे चल रही है। देखना अब यह होगा की यहां 27 साल का राज भाजपा आगे तक लेके जाएगी या फिर यहीं रूक जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें की गुजरात में 182 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव हुए थे और उन चुनावों के परिणाम क्या रहने वाले है यह दोपहर तक पता चल जाएगा। दोनों चरणों में गुजरात में पहले चरण में 60.20 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला था, जबकि पांच दिसंबर को हुए दूसरे चरण में 64.39 फीसदी लोगों ने मतदान किया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.