Gujarat Bridge Accident : दिग्विजय सिह ने गुजरात के मुख्यमंत्री के इस्तीफ़े की मांग की

Samachar Jagat | Tuesday, 01 Nov 2022 11:27:18 AM
Gujarat bridge accident: Digvijay Singh demands resignation of Gujarat CM

मोरबी (गुजरात) : कांग्रेस  के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिह ने मोरबी पुल हादसे को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के इस्तीफ़े की मांग की है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिह के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मोरबी का दौरा किया।

राजकोट रेंज के महानिरीक्षक अशोक यादव ने सोमवार को 'पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रविवार शाम पुल टूटने की घटना में मृतक संख्या बढ़कर 134 हो गई है। दिग्विजय सिह ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि इस आपदा के लिए सरकार जिम्मेदार है और मुख्यमंत्री को नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस  के वरिष्ठ नेता ने कहा, '' मैं कोई राजनीति नहीं करना चाहता, लेकिन मुझे पता चला है कि जब रविवार शाम पुल गिरा, तब भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के मंत्री, सांसद, जिलाधिकारी और मोरबी जिले के पुलिस अधीक्षक पास ही एक स्थान पर बैठक कर रहे थे। उन्होंने बैठक जारी रखी और उसी समय यहां नहीं आए।’’

सिह ने पूछा कि अधिकारियों से बिना किसी (फिटनेस) प्रमाण पत्र के पुल को जनता के लिए कैसे खोल दिया ? उन्होंने कहा, ''यह मानव-निर्मित नहीं, सरकार-निर्मित आपदा है और गुजरात के मुख्यमंत्री को इसके लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए और पद से इस्तीफा देना चाहिए। इतने सारे लोगों को पुल पर क्यों जाने दिया गया? जवाबदेही तय की जानी चाहिए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।’’ पुलिस ने सोमवार को पुल का प्रबंधन करने वाले 'ओरेवा’ समूह के चार लोगों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया। ब्रिटिश-युग के इस पुल का रखरखाव और संचालन का काम करने वाली कंपनियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.