Gujarat Election: जाने कौन है AAP नेता गोपाल इटालिया, जो बने हुए चर्चाओं में

Samachar Jagat | Friday, 14 Oct 2022 09:56:25 AM
Gujarat Election Know who is Gopal Italia, who remains in discussions

इंटरनेट डेस्क। आम आदमी पार्टी गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया पीएम मोदी को अपमानजनक शब्द बोलकर चर्चाओं में आ गए है। हालांकि इस मामले में उनकों दिल्ली पुलिस ने भी हिरासत में लिया था, लेकिन आज हम जानने की कोशिश करेंगे की गोपाल इटालिया कौन है।

कहां से की पढ़ाई-

गोपाल इटालिया का 1989 में जन्म हुआ। गुजरात विष्वविद्यालय से पढ़ाई की है। जनवरी 2013 में अहमदाबाद पुलिस में एक कांस्टेबल के रूप में काम कर चुके हैं।

गृह मंत्री पर फेंका था जूता-

गोपाल इटालिया पाटीदार आरक्षण आंदोलन 2015 के दौरान हार्दिक पटेल के करीबी कार्यकर्ता रह चुके हैं। 2017 में गोपाल इटालिया ने गुजरात के तत्कालीन गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा पर जूता फेंका था। इसके बाद वे ज्यादा सुर्खियों में आए।

राजनीतिक जीवन की शुरुआत-

जून 2020 में गोपाल इटालिया ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। आम आदमी पार्टी ने गुजरात के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ती की। 12 दिसंबर 2020 को पार्टी ने इटालिया को का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.