- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। गुजरात के वडोदरा में आज शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। गुजरात के वडोदरा के सोमा तालव इलाके में नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में मारपीट करते नजर आए। इस दौरान दोनों ही पार्टियों के समर्थक गंदी गालियां भी देते नजर आए।
#WATCH | BJP and Congress workers clashed in Soma Talav area of Vadodara, Gujarat on the last day of campaigning for the municipal corporation election, earlier today.
(Note - abusive language) pic.twitter.com/PeRhvqLHp9
— ANI (@ANI) February 19, 2021
इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हाथों में लिए झंडों को ही हथियार बना लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने स्थिति सामान्य करने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ताओं ने किसी की नहीं सुनी।
गौरतलब है कि राज्य में नगर निगम चुनाव होने हैं जिसके लिए चुनाव प्रचार अभियान जोरों पर है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्ष में मौजूद कांग्रेस दोनों ही इन चुनावों में जीत के लिए पूरा जोर लगा रही हैं।