Guwahati : गुवाहाटी दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, खाद्य तेल मिशन की शुरुआत को लेकर बोले - मिशन पर 11 हजार करोड़ होंगे खर्च, युवाओं को मिलेगा रोजगार

Samachar Jagat | Tuesday, 05 Oct 2021 05:31:25 PM
 Guwahati : Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar reached Guwahati, said about the start of the edible oil mission - 11 thousand crores will be spent on the mission, youth will get employment

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर आज मंगलवार को नॉर्थ ईस्ट के असम के दौरे पर पहुंचे। यहां गुवाहाटी में मीडिया से बात करते हुए कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर ने कहा कि खाद्य तेल में देश आत्मनिर्भरता की तरफ आगे बढ़े इसके लिए भारत सरकार ने खाद्य तेल मिशन शुरू किया है। इस मिशन पर 11 हज़ार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होगा। 

 

खाद्य तेल में देश आत्मनिर्भरता की तरफ आगे बढ़े इसके लिए भारत सरकार ने खाद्य तेल मिशन शुरू किया है। इस मिशन पर 11 हज़ार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होगा: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, गुवाहाटी में pic.twitter.com/6M0Qmc47nm

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि अकेले पूर्वोत्तर क्षेत्र में इसके लिए 9 लाख हेक्टेयर भूमि और जलवायु उपलब्ध है। नॉर्थ ईस्ट आगे बढ़े, यहां के किसानों की आय बढ़े, निवेश आए, युवाओं को रोज़गार मिले, इसके लिए पूरे देश के साथ-साथ नॉर्थ ईस्ट और अंडमान निकोबार को प्राथमिकता दी है। 

गौरतलब है कि देशभर में किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार आंदोलन चल रहा है। एक तरफ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित कई राज्यों के किसानों द्वारा केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध किया जा रहा है वहीं कई राज्यों में केंद्र सरकार का कहना है कि किसान सरकार के साथ हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.