Heavy Rain In Uttarakhand : उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच जगह-जगह फंसे हुए लोगों को राहत सामग्री पहुंचा रही सेना, सीएम धामी बोले - कई मकान, पुल टूट गए, सेना के हेलीकॉप्टरों की मदद ली जा रही

Samachar Jagat | Tuesday, 19 Oct 2021 02:37:43 PM
Heavy Rain In Uttarakhand :   Army delivering relief material to stranded people amidst heavy rains in Uttarakhand, CM Dhami said - Many houses, bridges were broken, the help of army helicopters is being taken

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड में पहाड़ों से परेशानी भरी बारिश और भूस्खलन कहर बरपा रहा है। पिछले 48 घंटे से राज्य में भारी बारिश लगातार जानलेवा साबित हो रही है। राज्य में अब तक 17 लोगों की बारिश और भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। वहीं कई लोगों के घर भी टूट गए हैं। ऐसे लोगों को राहत कैंपों में भेजा जा रहा है। राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बारिश के वजह कई जगह पुल, मकान टूट गए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर लाया जा रहा है। मदद के लिए सेना के हेलीकॉप्टर भी आ रहे हैं। हमने नैनीताल के लिए 2 हेलीकॉप्टर और एक हेलीकॉप्टर देहरादून के लिए मंगवाया है। 

 

आज 11 लोगों और कल 5 लोगों की मरने की खबर आई थी। कुछ लोगों की दबे होने की भी जानकारी आई है। जैसे-जैसे मौसम साफ होगा वैसे स्थिति का सही आंकलन होगा: उतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी https://t.co/VENTHBCiZq

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, उत्तराखंड में तेज बारिश के बीच राहत आपरेशन लगातार चलाया हुआ है। सेना तक की मदद ली जा रही है। वहीं वायु सेना भी लगातार फंसे हुए लोगों को निकालने में मदद कर रही है साथ ही राहत शिविरों और फंसे हुए जगहों पर लोगों को खाद्य सामग्री भी लगातार प्रशासन की ओर से भेजी जा रही है। 

उत्तराखंड के सीएम ने कहा कि आज 11 लोगों और कल 5 लोगों की मरने की खबर आई थी। कुछ लोगों की दबे होने की भी जानकारी आई है। जैसे-जैसे मौसम साफ होगा वैसे स्थिति का सही आंकलन होगा। वहीं उत्तराखंड में उधम सिंह नगर में भारी बारिश के कारण जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते नानक सागर बांध के सभी गेट खोल दिए गए हैं।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.