Himachal Assembly Elections : भाजपा तीन, कांग्रेस एक सीट पर आगे

Samachar Jagat | Thursday, 08 Dec 2022 09:52:40 AM
Himachal assembly elections: BJP three, Congress ahead on one seat

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीन, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से यह जानकारी मिली है।

हिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को हुए चुनावों की मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद कर रही है। हिमाचल में 59 स्थानों पर वोटों की गिनती की जा रही है। पहले 30 मिनट में डाक मतपत्रों की गिनती हुई, जिसके बाद साढ़े आठ बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिग मशीन (ईवीएम) में दर्ज वोटों की गणना आरंभ की गई। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.