Uttarakhand में आय से अधिक मामले के आरोपी आईएएस गिरफ्तार

Samachar Jagat | Thursday, 23 Jun 2022 10:07:10 AM
IAS arrested for disproportionate income case in Uttarakhand

देहरादून : उत्तराखण्ड कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी डॉ रामविलास यादव को भ्रष्टाचार के मामले में सतर्कता अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश से उत्तराखण्ड कैडर में आये डॉ यादव पर आय की तुलना में अनुपातहीन सम्पत्ति रखने के आरोप हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए उत्तराखण्ड सरकार को संस्तुति की थी। इसके बाद अप्रेल 2022 में उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विजिलेंस ने गत वर्ष सितंबर में अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी थी। इसमें आकलन था कि रामविलास यादव के पास उनके ज्ञात आय के स्रोतों से 547 फीसदी अधिक संपत्तियां हैं। मुकदमे के बाद विजिलेंस ने उनके लखनऊ, गाजीपुर और देहरादून स्थित आवासों पर छापे मारे तथा वहां से महत्वपूूर्ण दस्तावेज हासिल किए गए। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर डॉ यादव बुधवार को अपराह्न एक बजे विजीलेंस मुख्यालय पहुंचे , जहां रात लगभग दो बजे तक पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.