ICC POTM Sep 2021 : अमेरिका में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले भारतीय-अमेरिकी क्रिकेटर जसकरण मल्होत्रा को आईसीसी ने दिया विशेष इनाम, प्लेयर आफ द मंथ सितंबर में इन दो खिलाड़ियों के साथ किया नॉमिनेट ?

Samachar Jagat | Wednesday, 06 Oct 2021 04:46:12 PM
ICC POTM Sep 2021  : ICC gave special reward to Indian-American cricketer Jaskaran Malhotra, who hit 6 sixes in 6 balls, Player of the Month nominated with these two players in September?

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में अमेरिका में 6 गेंदों पर छह छक्के लगाकर चर्चाओं में आए भारतीय-अमेरिकी खिलाड़ी जसकरण मल्होत्रा को आईसीसी ने उनके इस कारनामे के लिए एक खास जगह दी है। जसकरण मल्होत्रा को आईसीस ने प्लेयर आफ द मंथ सितंबर के लिए नामांकित किया है। जसकरण के साथ ही दो अन्य क्रिकेटरों बांग्लादेश के स्पिनर नसुम अहमद और नेपाल के युवा क्रिकेटर संदीप लिमिछाने को भी इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट्स किया है। 

 

The nominees for the ICC Men’s #POTM for September 2021 are out!

Find out if your favourite players made it to the list and VOTE ????️

— ICC (@ICC) October 6, 2021

आईसीसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के अनुसार, जसकरण मल्होत्रा का जन्म भारत में चंडीगढ़ में हुआ है। अंडर-19 स्तर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश की कप्तानी भी की है। 31 साल के मल्होत्रा ने पिछले महीने नौ सितंबर को ओमान में विश्व कप लीग-2 के एक मैच में अमेरिका की ओर से खेलते हुए पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ नाबाद 173 रन की विस्फोटक पारी खेलकर फैंस को अपनी ओर आकर्षित किया था। इस दौरान उन्होंने पारी के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। 

 

Nominees for the ICC Women’s #POTM for September 2021 are here!

Who do you think is on the list?

Find out and VOTE ????️

— ICC (@ICC) October 6, 2021

वहीं आईसीसी ने महिला क्रिकेटर प्लेयर आफ द मंथ में इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट, इंग्लैंड की ही चार्ली डीन और दक्षिण अफ्रीका की लिजली ली को नामांकित किया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.