इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश में आज गुरुवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक वोल्वो बस के एक ट्रक से टकरा जाने से 9 लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए। बाराबंकी के डीएम ने बताया कि बहराईच से दिल्ली जा रही बस ट्रक से टकरा गई। अबतक 15 लोगों की मौत हुई है और 30 लोग घायल हैं। घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
15 लोगों की मृत्यु हुई है और 26 लोग घायल हैं। 11 घायलों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया है। 4 का इलाज बाराबंकी ज़िला अस्पताल में चल रहा है, 14 का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। 9454417464 पर फोन कर घायलों और मृतकों की जानकारी ली जा सकती है: यमुना प्रसाद, SP बाराबंकी https://t.co/Pk1MJG5vAc pic.twitter.com/hgnjqQuTzN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2021
एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, हादसे के बाद बचाव आपरेशन में जुटी बाराबंकी पुलिस के SP यमुना प्रसाद ने बताया कि हादसे में अब तक 15 लोगों की मृत्यु हुई है और 26 लोग घायल हैं। 11 घायलों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया है। 4 का इलाज बाराबंकी ज़िला अस्पताल में चल रहा है, 14 का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। 9454417464 पर फोन कर घायलों और मृतकों की जानकारी ली जा सकती है।
गौरतलब है कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद राज्य के सीएम, डिप्टी सीएम सहित कई लोगों ने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की। वहीं परिजनों को राज्य सरकार ने मुआवजे का भी ऐलान किया है।