CWC की बैठक में सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चले मंथन पर जी-23 सदस्यों को दिया जवाब, बोलीं - कांग्रेस की स्थायी अध्यक्ष मैं खुद हूं

Samachar Jagat | Saturday, 16 Oct 2021 02:49:44 PM
In the CWC meeting, Sonia Gandhi gave a reply to the G-23 members on the brainstorming on the post of Congress President, said - I myself am the permanent president of Congress

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से अध्यक्ष पद खाली पड़ा हुआ है। अध्यक्ष पद को भरने के लिए कांग्रेस के ही कई नेताओं ने कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी को पत्र भी लिख चुके हैं। कई नेताओं ने नये अध्यक्ष पद का चुनाव जल्द से जल्द कराने के लिए लिए पार्टी से कई बार मांग भी है। वहीं आज शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित की गई। वहीं संगठन और पार्टी में बदलाव की मांग कर रहे कांग्रेसी नेताओं को सोनिया गांधी ने दो टूक कहते हुए साफ कह दिया कि कांग्रेस की परमानेंट अध्यक्ष वे खुद ही हैं। 

 

I am full-time, hands-on Congress President, says Sonia Gandhi at CWC meeting

Read @ANI Story | https://t.co/iZMex6D1Z2#Congress #SoniaGandhi pic.twitter.com/uTZoDdBucC

— ANI Digital (@ani_digital) October 16, 2021

मीडिया रिपोर्ट्स के अऩुसार, नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में आज शनिवार को सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई। जी-23 को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने साफ कर दिया कि पार्टी की अध्यक्ष वे खुद हैं। इसलिये जब तक चुनाव नहीं हो जाता है वे स्वयं इस पद पर बनी रहेंगी। 

सोनिया गांधी ने सीडब्ल्यूसी की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर सदस्य चाहता है कि पार्टी का पुनरुद्धार हो लेकिन इसके लिए एकता और पार्टी के हितों को सर्वोच्च रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मैं एक पूर्णकालिक और व्यावहारिक कांग्रेस अध्यक्ष हूं। मैंने हमेशा स्पष्टता की सराहना की है, मीडिया के माध्यम से मुझसे बात करने की कोई आवश्यकता नहीं है; आइए हम सभी ईमानदार चर्चा करें। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.