तमिलनाडु के मंडपम तटीय इलाके से भारतीय कोस्ट गार्ड के जवानों ने एक नाव से एक करोड़ की कीमत का समुद्री खीरा बरामद, 600 किलो सी कुकुम्बर वन विभाग की टीम को सौंपा

Samachar Jagat | Tuesday, 19 Oct 2021 09:02:46 PM
Indian Coast Guard personnel recovered sea cucumber worth one crore from a boat from Mandapam coastal area of ​​Tamil Nadu, 600 kg of Cucumber handed over to the team of Forest Department

इंटरनेट डेस्क। समुद्री तटीय इलाकों में दुर्लभ प्रजाति के समुद्री खीरे की तस्करी लगातार बढ़ रही है। सी कुकुम्बर एक जलीय दुर्लभ प्रजाति का खीरा है। इसका उपयोग मेडिसिन के क्षेत्र में दवाई बनाने के काम आता है। तमिलनाडु राज्य के मंडपम में भारतीय तटरक्षक बल के जवानों और अधिकारियों ने समुद्री गश्त के दौरान एक नाव से करीब 600 किलोग्राम सी कुकुम्बर जब्त किया है। 

 

In a swift operation, Hovercraft seized 600 kg Sea Cucumber, an endangered marine species under wildlife protection act 1972 worth approx Rs 1 crores from a boat near Mandapam, TamilNadu. Seized items handed over to Forest Department: Indian Coast Guard pic.twitter.com/06uCW5y9UU

— ANI (@ANI) October 19, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, तमिलनाडु राज्य के मंडपम समुद्री क्षेत्र में फिशिंग के दौरान तस्करों ने बड़ी मात्रा में सी कुकुम्बर की खेप एकत्रित कर ली थी। तटरक्षक बल के जवानों ने जब नाव को कब्जे में लिया तो उसमें से 600 किलो समुद्री खीरा बरामद किया गया। 

बताया जाता है कि जब्त समुद्री खीरे की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ से ज्यादा आंकी गई है। भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत समुद्री खीरा एक लुप्तप्राय समुद्री प्रजाति है। जब्त समुद्री खीरा वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.