जैन की मालिश करने वाला फिजियोथेरैपिस्ट नहीं बल्कि दुष्कर्म मामले का कैदी है : Sources

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2022 11:35:40 AM
Jain's masseur is not a physiotherapist but a rape inmate: Sources

नई दिल्ली : एक वीडियो में तिहाड़ जेल में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की मालिश करते हुए दिख रहा व्यक्ति फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है बल्कि एक कैदी है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया था कि जैन फिजियोथेरेपी करा रहे थे।

गौरतलब है कि शनिवार को 'आप’ उस समय आलोचनाओं के घेरे में आयी थी जब जैन की जेल में कथित तौर पर मालिश कराते और लोगों से मिलते हुए एक वीडियो सामने आया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और क ांग्रेस ने उन्हें बर्खास्त करने की मांग की तथा मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल की ''चुप्पी’’ पर सवाल उठाए। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया था कि जैन को रीढ़ की हड्डी में चोट के कारण फिजियोथेरैपी की सलाह दी गई थी, लेकिन भाजपा उनकी बीमारी का मजाक बना रही है।

बहरहाल, सूत्रों ने दावा किया कि वीडियो में जैन की मालिश करते हुए दिख रहा व्यक्ति रिकू नाम का एक कैदी है। सूत्रों ने बताया, ''वह दुष्कर्म तथा पोक्सो कानून के एक मामले में जेल में बंद है। रिकू फिजियोथेरैपिस्ट नहीं है।’’ अभी आप ने इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है जबकि भाजपा ने सत्तारूढ़ पार्टी की निदा की है।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट किया, ''शर्म करो अरविद केजरीवाल। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि यह फिजियोथेरैपी नहीं है और तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन की मालिश कर रहा व्यक्ति बलात्कारी है, पोक्सो के तहत आरोपी है न कि फिजियोथेरैपिस्ट है जैसा कि आप बता रहे हैं।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.