- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देशभर में इस समय कोरोना का तो खौफ है ही साथ ही साथ बढ़ती शीतलहर ने भी लोगों को घरों में बंद कर दिया। कश्मीर, पंजाब, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल सहित कई राज्यों में ठंड लगातार बढ़ रही है। कई जगह तो तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। राजस्थान के माउंटआबू और पिलानी में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं।
लेकिन इन सबके बीच भी इंसान अपनी इंसानियत अपने फर्ज को नहीं भूलता है। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जम्मू-कश्मीर राज्य में। जहां सोपोर में कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बीच एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। लेकिन जन्म देने के बाद बच्चे और मां की तबियत कुछ बिगड़ गई।
ठंड के कारण कोई साधन नहीं था कि महिला और उसके बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाए। क्योंकि इसका सबसे बड़ा कारण आसपास के इलाके में कई फीट तक जमीं बर्फ था। लेकिन भारतीय सेना के जवानों ने हार नहीं मानी। जैसे ही आर्मी कैंप तक ये सूचना पहुंची तो आर्मी के कुछ जवान आए और उन्होंने सोपोर के पाजलपोरा से लेकर दुनिवर तक का 4 किमी. तक का रास्ता बर्फ में चलकर तुरंत मां-बच्चे को अस्पताल में पहुंचाया। इस नेक कार्य में नर्सिंग सहायक और ग्रामीणों ने सेना के जवानों की मदद की। अस्पताल पहुंचने के बाद महिला ने भी सेना के जवान को धन्यवाद दिया।