जद(यू) के राज्यसभा सांसद महेन्द्र प्रसाद का निधन

Samachar Jagat | Monday, 27 Dec 2021 10:31:59 AM
JD(U) Rajya Sabha MP Mahendra Prasad passes away

नयी दिल्ली।  जनता दल (यू) के राज्यसभा सांसद और जाने- माने उद्योगपति महेन्द्र प्रसाद का कल देर रात आपोलो अस्पताल में निधन हो गया है।

वह 81 वर्ष के थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे है। बीमारी के कारण वह संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए।

उन्होंने राजधानी के अपोलो अस्ताल में अंतिम सांस ली। वह जाने माने समाज सेवी थे और दवा उद्योग में उन्होंने ख्याति अर्जित की थी।

जनता दल (यू) सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी है। पार्टी के नेताओं ने श्री प्रसाद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.