Jharkhand : मुख्यमंत्री सोरेन से दीपांकर भट्टाचार्य ने मुलाकात की

Samachar Jagat | Monday, 12 Sep 2022 10:14:00 AM
Jharkhand: Dipankar Bhattacharya met Chief Minister Soren

रांची : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा-माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने उनके आवास पर मुलाकात की। प्रवक्ता के मुताबिक कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय पर दोनों नेताओं के बीच राज्य में चल रहे विकासात्मक कार्यों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर राज्य के एक मात्र माले विधायक विनोद सिह एवं भाकपा (माले) के झारखंड राज्य सचिव मनोज भट्ट भी उपस्थित थे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.