Gujarat में आज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे जेपी नड्डा

Samachar Jagat | Wednesday, 21 Sep 2022 09:15:01 AM
JP Nadda to meet senior BJP leaders in Gujarat today

अहमदाबाद | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा बुधवार को गांधीनगर स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की गुजरात इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। पार्टी के एक स्थानीय नेता ने यह जानकारी दी। साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले नड्डा मंगलवार से भाजपा शासित गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पार्टी ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष बुधवार को राजधानी गांधीनगर में पार्टी मुख्यालय 'श्री कमलम’ में गुजरात भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

भाजपा के मुताबिक, नड्डा अहमदाबाद के टैगोर हॉल में प्रोफ़ेसरों को भी संबोधित करेंगे और पार्टी की विचारधारा के बारे में बात करेंगे। नड्डा ने मंगलवार को राजकोट में शहरी और पंचायत निकायों में निर्वाचित गुजरात भाजपा के सदस्यों की एक सभा को संबोधित किया था। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चिता न करने को कहा था। नड्डा ने दावा किया था कि उनकी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसकी कोई विचारधारा है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.