Kanpur : भाजपा ने गंगा मईया को धोखा दिया, जहां साफ होनी थी गंगा आज वैसी ही गंदी...किसानों के साथ धोखा किया, रोजगार छीने - अखिलेश यादव

Samachar Jagat | Tuesday, 12 Oct 2021 02:15:00 PM
Kanpur :BJP betrayed Ganga Mayya, where Ganga was to be cleaned today, same dirty... cheated farmers, snatched employment - Akhilesh Yadav

इंटरनेट डेस्क। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा ने गंगा मईया को धोखा दिया, जहां साफ होनी थी गंगा आज वैसी ही गंदी हैं। कानपुर बड़ा शहर है। यहां कारोबार, रोज़गार है। कानपुर के लोगों ने अपनी बर्बादी देखी है। भाजपा की केंद्र और उ.प्र. सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया, रोज़गार छीने हैं, मंहगाई बढ़ी है। सपा की विजयी यात्रा आज कानपुर पहुंची। यहां एक चुनावी रैली को अखिलेश यादव ने संबोधित किया। 

 

Samajwadi Party leader Akhilesh Yadav addresses a rally in Kanpur amid a large gathering of supporters. pic.twitter.com/f9Qz3rD28y

— ANI UP (@ANINewsUP) October 12, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, यूपी की राजधानी लखनऊ में चुनावी कार्यक्रम से पहले मीडिया से हुई बातचीत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की ओर से लगातार जनता से आशीर्वाद लेने के लिए ये विजयरथ चलेगा। भाजपा की सत्ता जाने वाली है। हम जनता के बीच में विजयरथ यात्रा के माध्यम से जा रहे हैं जिससे उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया हो।

गौरतलब है कि हाल ही में समाजवादी पार्टी द्वारा यूपी की राजधानी लखनऊ से विधानसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी विजयी यात्री की शुरूआत की गई है। विजयी यात्रा के जरिये अखिलेश यादव यूपी के हर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.